उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चोरी के मामले में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, चोरी के चांदी के आभूषण बरामद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
पुरन्दरपुर पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी कन्हैयालाल पुत्र सुरेश, निवासी टेढ़ी, थाना पुरन्दरपुर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीते 22 जुलाई 2026 को ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार अपने घर में ताला बंद कर पत्नी का इलाज कराने के लिए केएमसी हॉस्पिटल महराजगंज गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने छत के जीने की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर तथा नकदी चोरी कर ली थी। आरोपी के विरुद्ध थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 181/2026, धारा 305A, 331(3) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।घटना में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने
आरोपी के पास से सफेद धातु के 2 ब्रेसलेट ,सफेद धातु की 2बड़ी पायल,सफेद धातु की 2 छोटी पायल, तथा लाल नग लगी सफेद धातु की 4 बिछिया बरामद की।आरोपी के विरुद्ध थाना पुरन्दरपुर में चोरी के मुकदमे के अलावा मुकदमा अपराध संख्या 19/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3(1)ध, 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल श्यामसुन्दर यादव, कांस्टेबल आदित्य यादव, कांस्टेबल हर्षित विशेन और कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!