कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ और पूंजी – बजरँग बहादुर सिंह।
कार्यकर्ताओं के दम पर फतह करेंगे मिशन 2027

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बाजार महराजगंज।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भाजपा कार्यालय धानी पर मासिक बैठक एवं हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ और पूंजी है कार्यकर्ता के दम पर ही देश और प्रदेश में मोदी और योगी के नेतृत्व में सरकार चल रही है और फिर वह समय आ गया है कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपना कमर कस लें क्योंकि 2027 के चुनाव में कार्यकर्ता के दम पर ही फिर से फरेंदा से लेकर लखनऊ तक कमल खिलाना है। इसके अलावा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान में सभी कार्यकर्ता दम खम से हिस्सा लें और इस अभियान को सफल बनाएं। वही मण्डल प्रभारी आकाश गुप्ता ने हर घर तिरंगा यात्रा के तैयारी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में जनता जनार्दन के साथ इस अभियान को सफल करें। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष नीतेश मिश्र ने किया। इस बैठक में सुनील सिंह, छट्ठू सिंह, प्रेम वरुण, शेषमन यादव, श्यामसुंदर अग्रहरी, चन्दन मद्धेशिया, बाढू यादव, नवीन कुमार, पप्पू दुबे, राधेश्याम मणि त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



