उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

1500 नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपित गिरफ्तार,नेपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप।।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पश्चिम) जिले में नेपाल पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने उनके कब्जे से कुल 1500 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर आरोपितो से गहन पूछताछ की जा रही है। जिला प्रहरी कार्यालय परासी के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पांच अगस्त को शाम लगभग पांच बजे सरावल गांवपालिका-6 स्थित बटसारे पुल के पास नशीले इंजेक्शन की तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर औषध नियंत्रण ब्यूरो, भैरहवा शाखा तथा इलाका प्रहरी कार्यालय महेशपुर की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पश्चिम दिशा से पूर्व की ओर जा रही लागू लु 6 प 4841 नंबर की मोटरसाइकिल को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी के दौरान बाइक में रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बैग से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। उन्होंने ने बताया कि आरोपित से बरामद इंजेक्शनों में डायजेपाम इंजेक्शन आईपी 500 एम्पुल, बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन आईपी 500 एंपुल तथा प्रोमेथैजिन फर्नागन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आईपी 500 एम्पुल, कुल 1500 एम्पुल नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इस दौरान बाइक चालक भाकुर गुप्ता 18 वर्ष तथा पीछे बैठे कृष्ण मोहन सहानी (18 वर्ष), दोनों निवासी सरावल गांवपालिका-6, बटसारे, जिला नवल परासी (ब.सु.प.) को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि बरामद लागू औषध को कब्जे में लेकर आरोपितो के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय से रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!