LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया : पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को बघौचघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया।

देवरिया, 08 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना बघौचघाट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना बघौचघाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-037/2026 में धारा 137(2), 351(2), 87/64(1) बीएनएस व धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे अनिकेत कुमार राव उर्फ रितेश पुत्र स्व0 रविन्दर प्रताप राव, निवासी ग्राम सकतुआ, थाना तरकुलवा, उम्र 26 वर्ष को शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर मलसी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन शर्मा व कांस्टेबल अवधेश पटेल शामिल रहे।
पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!