देवरिया : थाना समाधान दिवस में मिले 106 प्रार्थना पत्र, 20 का मौके पर निस्तारण
मईल में कुल सात मामले आए, पांच का हुआ निस्तारण

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया, 08 अगस्त 2026। जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व व पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने थाना रामपुर कारखाना पहुंचकर जनसुनवाई की। वहां कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने थाना बघौचघाट पर जनसुनवाई की। यहां 04 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 02 का त्वरित निस्तारण किया गया। बाकी मामलों में भी संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसपी ने बताया कि बेहतर जनसुनवाई, पारदर्शिता और पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से सभी थानों पर डेस्क सिस्टम लागू किया गया। इसके तहत हल्का प्रभारी व बीट पुलिस अधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र की डेस्क लगाकर समस्याएं सुनीं।
जनपद में कुल 106 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।



