गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजी गई जेल।
बृजमनगंज के स्वर्ण व्यवसाई की दुकान में की थी चोरी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंतरजनपदीय चोर गिरोह की मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे (मु०अ०सं० 194/2026) में वांछित अभियुक्त मंजू पत्नी विजय बहादुर (उम्र 45 वर्ष) को उसके निवास स्थान ग्राम आराजी मतनी (थाना एम्स, जनपद गोरखपुर) से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई अभियुक्त एक संगठित अंतरजनपदीय गिरोह की गैंग लीडर है। यह गिरोह महाराजगंज और गोरखपुर जिले के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, दुकानों व वाहनों से सुनियोजित ढंग से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी गोरखपुर के गुलरिहा थाने में चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।



