अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

खड़खोडा में कुदाल से काटकर 28 वर्षीय हजारी की हत्या।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खडखोडी में एक अट्ठाईस वर्षीय हजारी पुत्र राजकुमार की प्रेम प्रपंच के कारण कुदाल व गंडासे से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना लगभग रात साढ़े आठ बजे की है।
कुदाल चलने के बाद शरीर में थोड़ा बहुत जान था जिससे परिजनों ने आनन-फानन में दवा कराने के लिए सीएचसी लोटन पर ले गये। जहां अस्पताल पर पहुंचते ही हजारी की मौत हो गयी। घायल हज़ारी के साथ आये परिजनों ने बताया कि उसी गांव के किसी बात व मामले को लेकर श्रीराम से पूछताछ करने लगा। उसी दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि श्रीराम के घर के लोगों ने मिल कर कुदाल व गंडासे से प्रहार शुरू कर दिया। जिससे हजारी का आधा गला कट गया। शोर करने पर आरोपी फरार हो गये। परिजनों ने जान बचाने के लिए नजदीक के सिद्धार्थ नगर जिले के लोटन सी एच सी ले आये । अस्पताल पहुंचते ही हजारी की मौत हो गयी। जिसकी सूचना बृजमनगंज पुलिस को दे दिया गया। घटना के असली कारण का पता नहीं चल पाया है।
घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी तक किसी प्रकार का कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है मिलने पर आवश्यक कार्यवाही तुरंत की जाएगी। वारदात अभियुक चाहे जो भी हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!