बलहां में फंदे से लटक युवती ने दिया जान

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
मईल । थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने फंदे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया । सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । बलहा गांव निवासी लक्ष्मण चौहान के घर के सभी लोग मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सोने चले गए । उनकी पुत्री संजू उम्र 17 भी अपने कमरे में सोने चली गई । सुबह जब घर के सभी लोग उठे तो संजू के कमरे का दरवाजा बंद था । स्वजन के दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नही हुई तो उन्हें कुछ शंका हुआ । स्वजन ने खिड़की से झाँककर देखा तो संजू एल्वेस्टर शेड में लगे लोहे की रॉड पर फंदे से लटक रही थी । किसी ने इसकी सूचना मईल पुलिस को दिया । सूचना मिलने पर पहुँची मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस बाबत उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।जांच की जा रही है ।



