LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाराज्यलेख

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र को पीजी कॉलेज की तरफ से किया गया सम्मान

स्वर्गीय राम नरेश कुशवाहा के आवास पर पहुंचे मंहत

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान
लार। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम नरेश कुशवाहा का सम्मान किया गया। देवाश्रम मठ लार के महंत स्वामी भगवान गिरी उनके घर पहुंचे और उनके पुत्र सुनील कुशवाहा को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान से अभिभूत सुनील कुशवाहा ने 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर इस सम्मान के लिए स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य एवं समस्त उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य डॉ. बी.एन. सिंह, डॉ. प्रमोद कुशवाहा, दिलीप सिंह, निरंकार त्रिपाठी, शारदा सैनी, शिव जी और मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!