LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर बाइक बेचने वाले वांछित को किया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया:

देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने शनिवार 16.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर खरजरवा क्षेत्र से अभियुक्त को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम सिंह पुत्र स्व0 आनन्द प्रकाश सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नं0 154, वार्ड नं0 20, मुहल्ला साकेतनगर के रूप में हुई है।
वादिनी श्रीमती सरिता सिंह पत्नी स्व0 रवि प्रकाश सिंह, निवासी साकेतनगर ने शिकायत दी थी कि अभियुक्त ने उनकी TVS विक्टर बाइक UP52AU/8358 को कूटरचित तरीके से बेच दिया। इस आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 380/2024 धारा 419/420/467/468/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी टीम:
1. प्र0नि0 शशिभूषण राय – थाना कोतवाली
2. उ0नि0 मनीष सिंह – थाना कोतवाली
3. का0 अविनाश सिंह – थाना कोतवाली
4. महिला आरक्षी शीला सिंह – थाना कोतवाली

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!