LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

थाना बनकटा पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा दिनांक 15/08/2026 को मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर बाजार के पास सलेमपुर-मैरवा मार्ग से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित पीड़िता को बरामद कर अभियुक्त राजपूत विशाल पवन सिंह पुत्र स्व0 पवन सिंह निवासी खलवा थाना नौतन जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

अवगत कराना है कि जनपद देवरिया के थाना बनकटा क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 13.07.2026 को अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया । जिस पर तत्समय ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।

विवेचना के क्रम में बरामद पीड़िता के बयान व संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87, 65(1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट तथा धारा 9 बाल विवाह निषेध अधि0 की बढ़ोत्तरी की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. राजपूत विशाल पवन सिंह पुत्र स्व0 पवन सिंह निवासी खलवा थाना नौतन जिला सिवान बिहार ।

गिरफ्तार अभियुक्त राजपूत विशाल पवन सिंह का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-20/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
2.रि0म0का0 ममता सिंह थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
3.रि0म0का0 संगम सिंह थाना बनकटा जनपद देवरिया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!