दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
मईल, देवरिया। थाना मईल पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित पति और उसकी मां को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में उ0नि0 रमेश चन्द्र कुशवाहा मय हमराह का0 सुनील कुमार पाल, का0 दुर्गेश पाल व म0का0 पूनम यादव ने यह गिरफ्तारी की।
थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0- 163/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम* के वांछित अभियुक्त –
1. सोनू साहनी पुत्र जयप्रकाश उम्र 26 वर्ष
2. पानमती देवी पत्नी जयप्रकाश उम्र 45 वर्ष निवासीगण ग्राम डेहरी, थाना मईल, देवरिया
को दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 07:50 बजे बरेजी पुल से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण – वादी श्री मंशी बीन की बहन चांदमती की शादी दिनांक 13.05.2026 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति सोनू साहनी, सास पानमती देवी व ननद अनीता द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और दहेज न मिलने पर हत्या करने की धमकी दी गई थी। इसी क्रम में चांदमती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी।
थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ
ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। ननद अनीता की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।



