LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चोरी की 2 घटनाओं का अनावरण, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद

देवरिया, 01.09.2026 | थाना लार

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर थाना लार पुलिस ने चोरी के 2 मामलों का सफल अनावरण किया है।

थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-230/2026 धारा 303(2) BNS (ग्राम बरवां हनुमान मंदिर से घंटा, ढोल, झाल व दानपेटी से नगदी चोरी) तथा मु0अ0सं0-249/2026 धारा 305(A) BNS (ग्राम जमसड़ा स्थित आर्या ट्रेडिंग कंपनी से मशीन के पार्ट्स व वाटर पम्प चोरी) में वांछित 3 अभियुक्तों –

1. इंद्रजीत कुमार (21) पुत्र शिव शंकर प्रसाद
2. श्यामू (19) पुत्र सदानंद
3. सहदेव (20) पुत्र महावीर प्रसाद, निवासीगण ग्राम जमसड़ा, थाना लार

को दिनांक 31.08/01.09 की रात्रि में कोहरा गांव के पास पुल के किनारे से गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जे से 02 अदद लोहे की डाई, 04 अदद लोहे के पाइप, 01 रिंच, 01 पेचकस व नगद 1,350 रुपये बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा 317(2) BNS (चोरी की संपत्ति का होना) की बढ़ोत्तरी की गई है।

थाना लार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!