LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एसपी ने थाना मईल का किया निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

स्वाभिमान जागरण, देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने रविवार को थाना मईल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, मालखाना, हवालात व अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षा उपकरणों की स्थिति परखी तथा उनके नियमित संचालन के निर्देश दिए।

एसपी ने विभिन्न रजिस्टरों के समुचित व अद्यतन रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग तथा महिला एवं बाल अपराधों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!