उत्तर प्रदेशफतेहपुर

पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

 

फतेहपुर जयरामपुर गुरगौला। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत और महान समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को ग्राम जयरामपुर गुरगौला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं भीम आर्मी की प्रदेश संयोजक मा. अमिता बौद्ध ने की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पेरियार जी के सामाजिक और शैक्षिक योगदान तथा समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय से जुड़े विचारों पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर ने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने लोगों को शिक्षा, तर्क और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समानता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथागत शिक्षा एवं सेवा समिति के सदस्य ओ पी जी, विष्णु स्वरूप जी,रामसुमेर जी, मुन्ना लाल जी,गंगाराम जी, विवेक राय जी जिला प्रभारी आजाद समाज पार्टी,संजय वर्मा जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी,अरविंद जी, आत्माराम जी,सीताराम जी,अश्वनी जी ,सुमनलता जी, व समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!