राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हर्रैया ग्राम में हुआ जागरूकता कार्यक्रम।
संतुलित आहार, साफ-सफाई और एनीमिया की रोकथाम पर दिया गया जोर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता पुरन्दरपुर, महराजगंज।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्माइल फाउंडेशन की तरफ से हर्रैया ग्राम में पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जे पी जायसवाल ने संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया कि हरी सब्जियां, दाल, दूध, अंडा और फल जैसे पोषक तत्वों का नियमित सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। उन्होंने कुपोषण के कारण बच्चों और महिलाओं में होने वाली कई गंभीर बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही एनीमिया की रोकथाम तथा बच्चों के समुचित विकास में पोषक आहार और साफ-सफाई पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर डॉक्टर अखिलेश कुमार ने पोषण संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपाय बताए।
स्टाफ नर्स दीपा सिंह ने गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
कम्युनिटी मोबिलाइजर राकेश कुमार वरुण ने महिलाओं को घर-घर जाकर पोषण माह के संदेश को फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में सही पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, ताकि कुपोषण मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
पोषण माह में बताए गए मुख्य बिंदु
* हरी सब्जियां, दाल, दूध, अंडा और फल का नियमित सेवन करें।
कुपोषण से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव करें।
एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन युक्त आहार लें।
बच्चों के समुचित विकास के लिए संतुलित आहार आवश्यक है।
साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखें।



