उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ट्रांसफार्मर प्लेट चोरी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

गैर जनपद से चोरी करने आया, पुरन्दरपुर पुलिस ने की कार्रवाई।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरंदरपुर, महराजगंज।

बीते सोमवार की रात में मनिकौरा प्रेशर सिंचाई प्रणाली पर स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी के मामले में पुरन्दरपुर पुलिस ने बुधवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई समाग्री बरामद की।क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने बताया कि सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार शुक्ला की तहरीर पर ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी के संबंध में थाना पुरन्दरपुर में मु0अ0सं0 224/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमे में धारा 303(2), 324(3), 317(2) बीएनएस एवं 136(1) विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए मनिकौरा के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 74 ट्रांसफार्मर प्लेट बरामद हुई। अभियुक्त ग्राम लोटनडीह, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश झा,कांस्टेबल रामजनम वर्मा, कांस्टेबल जयन्त यादव सहित कांस्टेबल सौरभ जायसवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!