देसी शराब की दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध
पहले से ही चलती है एक अंग्रेजी शराब की दुकान

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। बुधवार को नगर पंचायत लार के घारी वार्ड के लोग देसी शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किए। पूर्व सभासद के डी सिंह के नेतृत्व में नगर वासी एकत्रित हुए और देसी शराब नहीं खुलेगा का नारा लगाए। विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी थीं।
वार्ड में पहले से ही एक अंग्रेजी शराब की दुकान है, फिर देसी शराब की दुकान का विरोध क्यों? इस सवाल पर समाजसेवी अरविंद सिंह ने कहा कि अंग्रेजी शराब लेकर लोग चले जाते हैं, देसी शराब की दुकान पर भीड़ ज्यादे होती है। सड़क पर ही लोग बैठ कर शराब पीते हैं। मुहल्ले की महिलाएं शाम को उधर ही निकलती हैं ऐसे में आगे चलकर दिक्कत आ सकती है।
देवेंद्र कुमार सिंह राजू ने कहा कि अंग्रेजी शराब के खरीददार दुकान पर भीड़ नहीं लगाते जबकि देसी दुकान के सामने मेला लगा रहता है। आंसु सिंह ने कहा कि शुक्रवार को बड़े पैमाने पर शराब दुकान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
मुहल्ले के नागरिक व समाजसेवी बरसात में एक हाल में अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जहां काफी संख्या में मुहल्ले वासी मौजूद रहे।



