देशब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मिडिया पर ये क्या ट्रेंड कर रहा ?

ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा #MahilaVirodhiGehlot

  • बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, चप्पलों से जताया विरोध

जयपुर | प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर प्रदर्शन आज राजधानी जयपुर में किया। बीजेपी महिला मोर्चा के इस थाली प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर लोगो का काफी समर्थन मिल रहा है। ट्विटर पर गहलोत सरकार के ख़िलाफ #MahilaVirodhiGehlot ट्रेंड कर रहा है।

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने भाजपा मुख्यालय पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार पिछले दो साल में हर मोर्चे पर विफल रही है। महिला अपराधों में राजस्थान देश में अव्वल स्थान पर आ गया है, मगर सरकार अपने ही अंदरूनी झगड़ों में उलझी हुई है। मोर्चा प्रभारी व सांसद दीया कुमारी ने कहा कि आज राजस्थान बलात्कार के मामले में नम्बर-1 पर है और लोग इस प्रदेश को रेपिस्थान कह रहे हैं। यह सबके लिए शर्म की बात है। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं सरकार से जिस संरक्षण की उम्मीद लगाए बैठी थीं, वह उन्हें कभी मिला ही नहीं। लेकिन, अब बहुत देर हो चुकी है। प्रदेश की महिलाएं इस सरकार को सबक सिखाने की ठान चुकी हैं और पुरे प्रदेश में अभी शुरुआत हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!