अपराधब्रेकिंग न्यूज़

20 मिनट में अकेले बदमाश ने बिना हथियार 24 लाख लुटे

बैंक मैनेजर से कहा - परिवार प्यारा है तो पैसे बैग में भर दाे नहीं तो बम से उड़ा दूंगा

सीकर | हाथ में पर्ची और पीठ पर बैग, न कोई हथियार फिर भी 24 लाख फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर हरसावा गांव के यस बैंक की शाखा से एक अकेला बदमाश 20 मिनट तक रुकने बाद रुपए लेकर फरार हो गया। वारदात का वीडियो सीसीटीवी में कैद है और मामला बड़ा ही हास्यापद।

बैक कैशियर प्रदीप कुमार ने बताया कि – बैंक खुलने के बाद लगभग 11.30 बजे मुंह पर रुमाल बांधे हुए बदमाश एक हाथ में काला बैग लेकर बैंक के अंदर घुसा। इस दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं दिखाई दिया। ब्रांच मैनेजर के केबिन में घुसकर कागज की पर्ची थमाते हुए पैसों की डिमांड की। इस पर मैनेजर ने कहा पैसे तो कैशियर देगा उसके काउंटर पर जाओ तभी बदमाश ने तेज आवाज में बोला कि बीबी-बच्चे प्यारे है तो पैसे बैग में भर दाे। नहीं तो बम से उड़ा दूंगा। इसके बाद मुझे लॉकर रूम में ले गया और बैग में रुपए भरने के लिए कहा। करीब 24 लाख रुपए से भरा बैग लेने के बाद बदमाश मेन गेट की तरफ गया और बैंक का गेट बाहर से बंद कर के भाग गया।

पूरे घटनाक्रम में नकाबपोश बदमाश आराम से आया और घटना को अंजाम देने के बाद आराम चला गया। जल्दीबाजी और भागने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान करीब 20 मिनट बैंक में रूका कर्मचारियों को डराने का सीन कही भी सामने नहीं आया है। पूरी वारदात के दौरान बैंक का गेट भी खुला ही रहा। मामले की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी और पुलिस के जवान बैंक पहुंचे। एसपी करण सिंह ने बताया कि वारदात के समय बैंक में कोई ग्राहक नहीं था। फिलहाल बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!