शहर से लेकर गांव तक ईद की मुबारकबाद
गले मिल एक दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद, बॉर्डर क्षेत्रों में सकुशल संपन्न हुआ ईद का त्यौहार, पैरामिलिट्री फोर्स गांव में की पैदल फ्लैग मार्च

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार
महराजगंज जनपद के 20 थानों में इस बार 85 ईदगाहों व 268 मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद- उल फितर की नमाज गुरुवार को हकीकत के साथ अदा की गई। गुरुवार सुबह से ही ईदगाहों मस्जिदों पर नमाजियों का हुजूम उमर पड़ा। नमाज पढ़कर एक दूसरे से गले मिले। व ईद की बधाई दी। फिजा में इत्र की खुशबू से ऐसा लग रहा था की मस्जिद और ईदगाह सुबह इत्र से नहाया हो। प्रेम सौहार्द व भाईचारे का मिसाल देखने को मिला। ईद पर गुरुवार को पूरे जिले में धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया गया। मस्जिदों ईदगाहों में पूरी हकीकत पाकिजों के साथ नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन शांति की दुआ मांगी गई। तथा एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे दिन इत्र की खुशबू के साथ सेवइयों की मिठास धुली रही। हर जुबान से सबसे पहले ईद मुबारक की बधाई दी गई। बॉर्डर क्षेत्र में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नजदीकी मस्जिदों ईदगाहों में नमाज अदा की और मुल्क में अमन चमन व शांति की दुआ मांगी गई। मिश्रौलिया नूरी जमा ईदगाह पर 9:00 बजे इमाम परवेज अजीजी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर आपसी गिले शिकवे भुला कर ईद की बधाई दी। इस खुशी के त्योहार पर अन्य समुदाय के लोग भी मुस्लिम भाइयों के यहां पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी तथा एक साथ बैठकर सेवईया तथा मिष्ठान चखे। इस त्यौहार के मद्देनजर निचलौल थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद रखा। ईदगाहों पर नमाज खत्म होने तक पुलिस प्रशासन के लोग जम रहे। बहुआर चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने चांद रात से सुबह तक अपने जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते दिखे।



