महाराजगंज

अंबेडकर के मूर्ति को तोड़ने वाले उपद्रवियों पर कार्यवाई न होने पर लोगो मे आक्रोश

पुलिस पर लगा मामले में लापरवाही का आरोप 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता लक्ष्मीपुर,

महराजगंज थाना क्षेत्र के एकसड़वा गांव में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर व गौतम बुद्ध की मूर्ति को उपद्रवियों द्वारा तीसरी बार तोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। कार्यवाई न होने पर लोगो मे आक्रोश व्यापत है। बार बार मूर्ति तोड़े जाने पर पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है। जानकारी के अनुसार एकसड़वा निवासी रामसगन गौतम ने तहरीर के माध्यम से बताया की उनके गांव में 50 वर्ष से गुरु भजन बौद्ध बिहार निर्मित है जहाँ भीमराव अंबेडकर व गौतम बुद्ध की विशाल मूर्ति लगाई गई है। उपद्रवियों द्वारा 22 व 23 अप्रैल को गौतम बुद्ध के दाहिने हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जबकि 3 व 4 मई की रात में उपद्रवियों ने भीमराव अम्बेडकर के बाएं हाथ को तोड़ दिया गया। ज्ञात हो दोनो घटना को तत्काल स्थानीय थाने में शिकायत कर कार्यवाई की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नही होने से लोगो मे निराशा छाया हुआ है। लोगो का कहना है कि जब अधिकार देने वाले ही सुरक्षित नही है तो सामान्य जनता कैसे सुरक्षित रह सकती। देवदह राम ग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव, ग्राम प्रधान बसंत गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, गौरी शंकर गौतम,लक्ष्मी चंद पटेल, प्रताप नारायण गौतम आदि लोगो ने घटना की कड़ी निंदा की है। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने कोल्हुई पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है। तीसरी बार घटना होने पर भी कार्यवाई न करने की बात कही गयी। घटना की सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद है लेकिन पुलिस मौके पर पहुँचकर फुटेज पेनड्राइव में ले लिया और कंप्यूटर से फुटेज डिलीट करा दिया। अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने बताया की यदि तीन दिन के अंदर उपद्रवियों की गिरफ्तारी नही हुई तो उच्चधिकारियों से मिलकर उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!