LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

तय आप करेंगे राम मंदिर पक्ष में रहेंगे या कार सेवकों पर गोली चलाने वालों की तरफ – ब्रजेश पाठक

सलेमपुर से हमारे संवाददाता

 

तय आप करेंगे राम मंदिर पक्ष में रहेंगे या कार सेवकों पर गोली चलाने वालों की तरफ – ब्रजेश पाठक

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
सलेमपुर में भाजपा प्रत्याशी रविंदर कुशवाहा के पक्ष में एक जन सभा को संबोधित करने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों का आभार व्यक्त किया कि इतनी चिलचिलाती धूप में आप आए हैं। उन्होंने कहा कि ढाई महीने से रोज चुनाव प्रचार में जगह जगह आप के बीच जाने का अवसर मिल रहा है। जनता का अपार स्नेह मिल रहा है।
पाठक ने कहा लड़ाई सामने है। एक तरफ राम मंदिर बनवाने वाले राम भक्त हैं तो दूसरी तरफ कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं। तय आप को करना है। आप किसकी तरफ रहेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार ने भक्तों पर गोलियां चलवाई। जिससे अयोध्या नगरी खून से लाल हो गई थी। डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के जीत का दावा किया और कहा की भाजपा जाति सम्प्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करती है भीड़ बता रही है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया गया, अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी है. मथुरा में कृष्ण भगवान बांसुरी बजाकर इंतजार कर रहे हैं. आप मोदी जी के हाथों के मजबूत कीजिए. जल्द ही अदालत के माध्यम से भगवान कृष्ण पूरी दुनिया के सामने बांसुरी बजाते नजर आएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, पूर्व विधायक काली प्रसाद, अरविंद पांडेय, अमित कुमार सिंह बबलू, अश्वनी सिंह, कुंज बिहारी सिंह, बृजेश धर दुबे, जय नाथ कुशवाहा, अमरेश सिंह, मंटू सिंह, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अरुण पांडे, श्रीराम यादव, सुनील सनेही, संजय दुबे, अरुण सिंह गुड्डू,जटाशंकर दुबे, बलबीर सिंह दादा, विनोद सिंह, बलराम उपाध्याय , देवेंद्र सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!