LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सपा की चेतावनी – हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा थाने का घेराव

लार के भुडसुरी में राहुल प्रसाद की हत्या

सपा की चेतावनी – हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा थाने का घेराव

लार के भुडसुरी में राहुल प्रसाद की हत्या की जानकारी लेने पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल

पांडे एन डी देहाती/संपादक स्वाभिमान जागरण

देवरिया। लार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश 27 जुलाई को पकड़ी – भैंसही खडंजा मार्ग पर मिली थी। शव की शिनाख्त लार थाना क्षेत्र के भूड़सूरी निवासी 24 वर्षीय राहुल प्रसाद पुत्र स्वर्गीय राजवंशी के रूप में हुई थी। हत्या के आठ दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। दलित युवक की हत्या पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को सपा का डेलीगेट गांव में पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष व्यास यादव, सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व मंत्री और विधायक राजेन्द्र कुमार,पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक सुरेश यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव व सपा नेत्री रंजना भारती प्रमुख रूप से शामिल रहे। सपा नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि हत्यारे गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे गए तो लार थाने का घेराव होगा। यही नहीं यह मामला विधान सभा में भी उठेगा।

सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने मृतक की मां फुलेसरी देवी से पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने अपने पास से आर्थिक सहायता देते हुए पार्टी फंड से मदद दिलाने की बात कही। सपा विधान सभा अध्यक्ष सुनील यादव ने ब्रह्मभोज का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की।

पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि हम शव मिलने के बाद से कई बार गांव में आ चुका हूं।लगातार प्रशासन से कार्रवाई की बात किया। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा घटना में सम्मलित हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाय। पूर्व विधायक सुरेश यादव,जिलाध्यक्ष व्यास यादव, सपा नेत्री रंजना भारती आदि ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आरोपी नहीं पकड़े गए तो थाने का घेराव होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा, सभासद सोनू पांडेय, अशोक यादव, राजित यादव, रत्नेश यादव , श्याम बिहारी यादव,आनंद कुशवाहा, निर्भय यादव, मनोज लारी, प्रमोद गौतम ,  पुष्पराज यादव , राम इकबाल प्रसाद, प्रधान अवधेश यादव ,गोरख यादव, राकेश यादव, योगेश यादव ,निर्भय यादव ,सूरज यादव, विजय यादव , अमर, संतोष राजभर, दीनानाथ राजभर, संजय राजभर, बृजेश यादव, नागेंद्र पासवान पूर्व जिला महासचिव सचिव आवाजहुल कमर सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!