सीसीटीवी कैमरा और केबिल खोल ले गए चोर
गृह स्वामी की तहरीर पर लार पुलिस ने दर्ज किया केस

चोरों से सुरक्षा के लिए लगे कैमरे ही चोरी
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। लार थाना क्षेत्र में छोटी मोटी चोरियां आए दिन हो रहीं हैं। छोटी घटनाओं को पुलिस वैसे भी नजर अंदाज कर देती है। बड़ी प्रयास के बाद यदि किसी प्रकार केस लिख भी जाय तो घटना का जल्दी पर्दाफ़ास भी नहीं होता है। ताजा मामला लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव का है। यहां एक व्यक्ति अपने घर की सुरक्षा के लिए तीसरी आंख के रूप में सी सी टी वी कैमरे लगवाए हैं। अराजक तत्वों ने उनके दरवाजे पर लगे कैमरे और केबिल खोल ले गए। गत पहली अगस्त को अनिल कुमार सिंह निवासी रोपन छपरा ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत किया कि मेरे निवास स्थान रोपन छपरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलाई माह में मेरे सीसीटीवी के केबल को काट दिया गया था। मैंने इस केबल को 28 जुलाई को ठीक करवाया था। हालाँकि, 30 जुलाई की रात करीब 11:20 बजे, फिर से मेरे सीसीटीवी के केबल को काट दिया गया और सभी चार सीसीटीवी कैमरों को चुरा लिया गया। इस घटना को दस दिन बाद मतलब 11अगस्त को लार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना में शिकायतकर्ता का लगभग बीस हजार रुपए का नुकसान हुआ है। गृह स्वामी ने आशंका व्यक्त किया है कि उनके घर और संपत्ति को नुकसान हो सकता है। पुलिस घटना का पर्दाफास करने में जुटी हुई है।



