देवरियाब्रेकिंग न्यूज़
देवरिया : मार्ग दुर्घटना में एक घायल
स्वाभिमान जागरण, देवरिया। बुधवार को लार थाना क्षेत्र के मेहरौना मंदिर के समीप राम जानकी मार्ग पर एक चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया। बाइक सवार की पहचान लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी चालीस वर्षीय विवेक सिंह पुत्र स्वर्गीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने मेहरौना पुलिस के सहयोग से घायल विवेक सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जहां इलाज हो रहा है। मेहरौना पुलिस ने ठोकर मारने वाले चार पहिया वाहन यूपी 73 ए 8795 को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गई। वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।




