LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

देवरिया सदर के विधायक शलभमणि ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, छात्राओं से छेड़खानी करने वालों को शीघ्र करें गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा, गिरफ्तारी के लिए पांच टीम काम कर रही

पांडे एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण

देवरिया। शारदीय नवरात्र चल रहा है। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा हो रही है। लोगों के गिरते संस्कार और जिले की बदहाल कानून व्यवस्था के चलते शुक्रवार को दिन दहाड़े हुई एक घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया। घटना के बाद सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी जी ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाय। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने अपना बयान जारी कर कहा है कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीम बनाई गई है।

पूरा मामला यह है

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में स्कूल से अर्धवर्षिक परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहीं दो छात्राओं को रास्ते में रोककर एक ही बाइक सवार चार शोहदे छेड़खानी करने लगे। शोहदों के चंगुल से अपने को बचाकर दोनों छात्रायें चिल्लाते हुए भागीं। इस दौरान एक बच्‍ची साइकिल समेत खेत में जा गिरी। लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुचे मगर आरोपी बाइक से भाग निकले। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है।
एस ओ मृत्युंजय राय ने बताया कि छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर चार अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

जनता का सवाल 
शारदीय नवरात्र के भक्तिमय वातावरण में इस प्रकार की आसुरी प्रवृति वाले शोहदों के पैर में गोली कब लगेगी? उनके घरों पर बुलडोजर कब चलेगा? यदि यह नहीं हुआ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा निरर्थक हो जाएगा। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!