देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

शुरू हुई भूमिहार समाज को जोड़ने की पहल

ब्रह्मर्षि समाज के उत्थान और संगठन के विस्तार में जुटे सदस्य

20 अक्टूबर को देवरिया के स्थानीय मैरेज हाल में होगा भूमिहार सम्मेलन 

देवरिया भूमिहार समाज को एक दूसरे से जोड़ने की पहल एक बार फिर शुरू हुई है। इसके लिए देवरिया ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन बनाया गया है। संगठन को विस्तार देने के लिए देवरिया को13 मंडलों में बांटा गया है। एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर समाज के लोगों को जोड़ा जा रहा है।हालांकि संगठन में पदाधिकारियों का चुनाव अभी नहीं किया गया है केवल पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ है।जल्द ही चुनाव संभव है। जानकारी के मुताबिक संगठन को शुरू करने में रोहित राय,रामइकबाल राय , सुनील राय,पूर्व प्रधान प्रभाकर राय,समाजसेवी अनूप तिवारी , शिशिर राय,केशव प्रताप शाही, विपिन राय, सौरभ राय आदि ने निभाई है। इसके साथ ही समाज के कुछ प्रमुख लोगों को भी जोड़ा गया है जो सक्रियता से समाज के लोगों के बीच जा रहे। मनोनीत जिलाध्यक्ष रामइकबाल राय ने कहा एक मंच पर आकर अपने समाज के विकास के लिए काम करना होगा। तभी हम सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक रूप से उन्नत हो पाएंगे। समाजसेवी अनूप तिवारी ने बताया कि संगठन में समाज से करीब एक हजार लोग जुट चुके हैं। सभी को व्हाट्सएप से संदेश भेजा जा रहा है।अब 20 अक्टूबर को भूमिहार सम्मेलन कराने की तैयारी है।ताकि समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक जगह बुलाकर रूबरू कराया जा सके। इस सम्मेलन में करीब 10 जिलों के लोग शामिल होंगे। इसके बाद सम्मान समारोह भी होगा, जिसमें मेधावी बच्चों के साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

हर हफ्ते होती है नियमित बैठक

देवरिया ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हर हफ्ते रविवार को होती है । इसमें हर ब्लॉक से भूमिहार समाज के लोग शामिल होते हैं। इसमें समाज के लोगों को जोड़ने पर चर्चा होती है और आगे की रणनीति बनाई जाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!