LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशकुशीनगरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पड़रौना में डीजे को लेकर हुआ विवाद, पथराव में दुर्गा प्रतिमा क्षतिग्रस्त

पत्थरबाजों पर पुलिस कार्रवाई

 

पड़रौना में डीजे को लेकर हुआ विवाद, पथराव में दुर्गा प्रतिमा क्षतिग्रस्त

प्रतिमा ले जा रहे दस किशोर घायल, अस्पताल में हुआ इलाज

पूजा समिति का सड़क पर धरना, पुलिस ने 11 पत्थरबाजो को किया गिरफ्तार

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
कुशीनगर। शासन प्रशासन की मनाही के बाद भी धार्मिक आयोजनों में तेज आवाज डीजे पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। डीजे की आवाज को लेकर कुशीनगर जिले के पडरौना में बवाल हो गया। वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव किया। इस घटना में दुर्गा प्रतिमा खंडित हो गई। प्रतिमा लेकर जा रहे किशोरवय के लगभग दस लड़के घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पूजा समिति प्रतिमा लदी ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर खड़ी कर धरना पर बैठ गई। प्रतिमा खंडित होने की सूचना फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। कई थानों की फोर्स और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कार्रवाई में 11 पत्थर बाज गिरफ्तार कर लिए गए।


कुशीनगर जिले के पडरौना की मुस्लिम बाहुल्य बस्ती छावनी से होकर रवींद्रनगर धूस थाने के गनेशी पट्टी गांव के किशोर पडरौना नगर के बावली चौक से ट्रैक्टर ट्राली से दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे थे। प्रतिमा के आगे आगे मैजिक पर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। प्रतिमा कसया-पडरौना मार्ग पर छावनी घोसी टोला मोहल्ले के सामने पहुंची की मुहल्ले के एक युवक ने डीजे की आवाज कम करने को कहा। इस बात को लेकर लडकों से बकझक होने लगी। विवाद बढ़ा तो वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। प्रतिमा खंडित हो गई और ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार लगभग दस युवक-किशोर घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एएसपी रितेश कुमार सिंह, एसडीएम व सीओ सदर पहुंचे। मुकदमा दर्ज कर 11 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शाम अपरान्ह तीन बजे से चल रहा धरना साढ़े छह बजे समाप्त हुआ। खबर लिखे जाने तक रवींद्रनगर, कुबेरस्थान, जटहा बाजार, तुर्कपट्टी, रामकोला, कसया सहित कई थानों की पुलिस मौके पर जमी है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!