LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मामले लटकाने वाले पुलिस अधिकारियों पर लटकेगी कार्रवाई की तलवार

यूपी के डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

मामले लटकाने वालों पर गिरेगी गाज

 

एसओ, सीओ से लेकर एसपी तक प्रारंभिक जांचों की रखेंगे जानकारी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
लखनऊ। पुलिस अधिकारी यदि मामले लटकाए तो उनपर कार्रवाई की तलवार लटक जाएगी। यूपी में पुलिस जांच को लेकर हीलाहवाली करना आम बात था। अब डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस अफसरों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने इसको लेकर एसओपी जारी की है। अब तीन साल से सात साल तक की सजा वाले मामलों की जांच 14 दिन में करनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो संबंधित सीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी के इस निर्देश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
प्रायः ज्यादातर मामलों को पीड़ित पक्ष बढ़ा चढ़ा कर लिखा देता है। ऐसे मामलों की जांच दो सप्ताह में पूरी कर जांच में गम्भीर अपराध न मिलने पर उच्च अधिकारियों को जानकारी देना आवश्यक कर दिया गया है। पीड़ित व्यक्ति को भी यह जानकारी देना आवश्यक है कि उसके मामले में जांच में क्या मिला।
जांच में लापरवाही पर अब पुलिस अफसरों पर कार्रवाई होगी। थाने की जांच रिपोर्ट सीओ तक पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है। हर शिकायत को थानेदार जीडी में जरूर दर्ज कराएंगे। पुलिस अधीक्षक अपने यहां होने वाली बैठक में प्रारंभिक जांचों की जानकारी लेंगे।
अब उन लापरवाह पुलिस अधिकारियों की लगाम कसी जाएगी जो लंबे समय तक किसी मामले को जांच के नाम पर लटका कर रखते थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!