
करणी सेना के विशाल सिंह का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। देवरिया में हत्याओं के दौर के बीच पुलिस को एक कामयाबी मिली। 16 नवंबर को जिले के एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम हौली बलिया निवासी विशाल सिंह पुत्र विनीत सिंह के हत्यारोपी मो0 रजा खान पुत्र इद्रीश अली निवासी-घोषीपूरवा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को मुठभेड़ में पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। थाना एकौना में मु0अ0सं0-199/2024 धारा-191(2),103(1) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 19.11.2024 को पुलिस टीम द्वारा बघड़ा पुल के पास से पुलिस मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त , जिसके द्वारा पूछ ताछ के क्रम में बताया गया कि मृतक से उसकी पुरानी रंजीश को लेकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विशाल सिंह की हत्या की गयी थी। पुलिस टीम द्वारा आला कत्ल चाकू बरामद किया गया।पुलिस टीम ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
देवरिया में प्रॉपर्टी डीलर निहाल सिंह की हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि निहाल सिंह के करीबी विशाल सिंह की हत्या कर दी गई। दो हत्याओं के बाद से जिले का माहौल गरमा गया है। निहाल सिंह के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की लिए करणी सेना की ओर से किए गए प्रदर्शन में विशाल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विशाल सिंह का शव घायल अवस्था में मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया था।
विशाल सिंह हत्या मामले में सोमवार को करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू मृतक विशाल के घर पहुंचकर परिजन से मुलाकात की। वीरु ने प्रशासन को चेतावनी दी कि 48 घंटे में विशाल के हत्यारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो परिणाम गंभीर होगा। उसके बाद जिले का माहौल और गरम हो गया था।
बीते 7 नवंबर को छठ पर्व के दिन देवरिया पकड़ी मार्ग पर दिनदहाड़े निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निहाल सिंह मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा समोगर गांव के निवासी थे और देवरिया में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। इस मामले में निहाल के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू भी देवरिया पहुंचकर निहाल की हत्यारों पर कार्यवाही के लिए प्रशासन को चेतावनी दी थी। इस बीच शनिवार की रात निहाल सिंह के करीबी विशाल सिंह की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई।सड़क पर लहूलुहान पड़े विशाल सिंह को देखकर पहले तो घरवालों को लगा कि वह किसी सड़क हादसे में घायल हो गया है। लेकिन घरवाले जब घायल विशाल सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। विशाल सिंह पिछले कुछ दिनों से देवरिया में निहाल सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करणी सेना की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन में काफी सक्रिय थे।
पुलिस ने 18/19 नवंबर की रात मो0 रजा खान पुत्र इद्रीश अली निवासी-घोषीपूरवा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सुनिए देवरिया के एडिशनल एसपी ने क्या कहा –