नेहाल सिंह हत्याकांड : दो और बदमाशों को पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार
देवरिया बढ़ते अपराध के बीच लगातार एनकाउंटर

एनकाउंटर
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। गत 7 नवंबर को सुरौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर नेहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी-बरांव थाना मदनपुर देवरिया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। देवरिया में हत्याओं की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस भी लगातार कड़ी कार्रवाइयां कर रही है। इस घटना में पुलिस ने आज 22 नवंबर को दो बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले पुलिस तीन बदमाशों को गोली मार कर गिरफ्तार कर चुकी है। नेहाल सिंह की हत्या के मामले में थाना सुरौली पर मृतक की मॉ की तहरीर पर मु0अ0सं0-223/2024 धारा-103(1),3(5) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.11.2024 को पुलिस मुठभेड़ में 3 अभियुक्तों आलोक कुमार राजभर पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी नई खास थाना सुरौली जनपद देवरिया, बृजेश गोस्वामी पुत्र विरेन्द्र गोस्वामी निवासी-बेलाड़ाड़ थाना गगहा जनपद गोरखपुर और अमन गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी-कहला थाना गगहा जनपद गोरखपुर को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इस घटना में दूसरी बार एनकाउंटर हुआ। आज दिनांक 22.11.2024 को उक्त अभियोग में 2 अभियुक्तों क्रमशः अनुराग गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता उर्फ डब्बा एवं आशीष पाण्डेय पुत्र स्व0 सत्या पाण्डेय निवासीगण-वार्ड नं0 16 रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया को ग्राम मरकटिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त आशीष पाण्डेय के पास से 1 अदद पिस्टल एवं अभियुक्त अनुराग गुप्ता के पास से 1 देशी तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ की जा रही है।
सुनिए एडिशनल एसपी ने क्या कहा –



