महाराजगंज

सऊदी कमाने गए युवक की हुई मृत्यु 

घर शव पहुंचते परिजनों में मची- चीख पुकार 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज  थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से लगे गांव अमडा उर्फ झुलनीपुर निवासी कमलेश पाल तीसरी बार 13 अक्टूबर को सऊदी अरब के रियाद में कमाने के लिए गया था। वहां पहुंचने के तीसरे दिन युवक की अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। जिसकी खबर पाकर स्वजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कमलेश पाल पुत्र शिव शंकर पाल (35) तीसरी बार सऊदी अरब के रियाद में कमाने के लिए गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई। तकरीबन एक महीने बाद दिन बुधवार को युवक का शव सुबह 7:00 बजे एंबुलेंस द्वारा उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही काफी संख्या में गांव के लोग शव देखने के लिए लिए इकट्ठा हो गए। तथा सबकी आंखें नम हो गई। तथा परिजनों में चीख पुकार मच गई। स्वजनो को लोग समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। परिजनों ने बताया कि लड़कियों की शादी करने के लिए तीसरी बार सऊदी कमाने गया था। मृतक के तीन बच्चे हैं। जिसमें पुत्री रूपा (15) संजना (13) भाई गनेश (11) हैं पत्नी अमरावती देवी मां सुभावती देवी तथा तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव पहुंचने के कुछ देर बाद तेरह चार पुल पर दाह संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में काफी लोग सहभागी बने।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!