सड़क पर लड़ाए जाम,तो पुलिस करेगी अपना काम
लार में शराब की दुकानों के सामने सड़क पर बैठकर गिलास लड़ाने वालों पर पुलिस की भृकुटी तनी

शनिवार की शाम पुलिस ने सड़क पर गिलास लड़ाने वालों को भगाया
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। लार कस्बे के पुलिस चौकी के समीप, पिपरा चौराहा, गांधी मोड़ व लखु मोड़ आदि जगहों पर खुलेआम होटल, ठेले और सड़क के किनारे खड़े होकर जो लोग जाम छलका रहे थे, पुलिस उन पर अपनी भृकुटि टेढ़ी कर ली है। शनिवार की शाम लार के प्रभारी निरीक्षक उमेश बाजपेई अपने लार तैनाती के पंद्रह दिन बाद तेवर में दिखे। वे पुलिस बल के साथ हाइड्रिल तिराहा स्थित शराब की दुकान के सामने सड़क पर जाम झलकाने वालों को हिदायत दिए कि यदि दुकान से शराब लेकर धीरे से निकल जाएं। यदि सड़क पर हुड़दंग हुआ तो पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
बताते चलें कि लार के हाइड्रिल तिराहा पर बिहार के शराब के शौकीन अपने वाहनों से आते हैं। शराब खरीदने के बाद सड़क पर ही अपने वाहन में बैठकर जाम छलकाने लगते हैं। इस चलते सड़क पर जाम लग जाता है। अब पुलिस की निगाह यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर पड़ी है। शनिवार की शाम पुलिस की पेट्रोलिंग पर नगरवासियों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, अब स्थिति सुधर जाएगी।



