LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

यूट्यूब से सीखे तंत्रमंत्र और दे दिए लड़की की बलि

मानसिक रोगी पुत्र के स्वास्थ्य के लिए कर दिए दूसरे की बेटी का कत्ल

हत्यारे पति  – पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आधा दर्जन थानेदारों के प्रयास से हुआ घटना का पर्दाफाश

चाकू बरामद, खून से सने कपड़े भी मिले

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई। भटनी थाना क्षेत्र के बेहरडाबर गांव में एक बालिका की हत्या का राजफाश हो गया। पुलिस ने बेहरडाबर के एक पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया। पुलिस को खून से सने कपड़े भी मिले हैं।

दिनांक 27.11.2024 को भटनी क्षेत्रान्तर्गत एक बालिका का शव बरामद होने के सम्बन्ध में थाना भटनी में एक दिवस पूर्व लड़की की गुमशुदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 369/2024 धारा 103(1) बीएनएस में नियमानुसार अज्ञात के विरुद्ध धारा 3(5),238 बीएनएस बढ़ाई गईं।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा देवरिया द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी  शिव प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 2.12.2024 को पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों क्रमशः शेषनाथ यादव पुत्र स्व0 कतवारु यादव व उसकी पत्नी  सविता देवी निवासीगण बेहराडाबर थाना भटनी जनपद देवरिया को उनके घर से गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर घर के छज्जे पर छिपाकर रखा गया आलाक्तल चाकू व दो खुन से लथपत कपड़े बरामद किये गये।

उल्लेखनीय है कि मृतका अपने पिता अवधेश यादव निवासी भरेह चौरा थाना भटनी के ननिहाल में उनके मामा के घर विवाह समारोह में सम्मलित होने हेतु आई थी, अभियुक्ता सविता देवी द्वारा पुलिस को बताया गया है कि मेरा पुत्र संजय जो मानसिक रुप से बीमार रहता है, यूट्यूब एवं अन्य माध्यम से मैनें तंत्र-मंत्र की विद्या सीखी है। मेरे सपने में देवी ने आकर कहा था कि अगर किसी नाबालिक की बलि दे दोगी तो तुम्हारा पुत्र स्वस्थ्य हो जायेगा। मेरे पति के बड़े भाई (जेठ) गेनालाल यादव पुत्र स्व0 कतवारु यादव का नया मकान पुराने मकान से कुछ दूर पर है जिनके यहां शादी पड़ा हुआ था। विवाह में सम्मलित होने आयी मृतका के पिता अवधेश के हम लोग मामा मामी हैं। मृतका उस दिन खेलते हुए पुराने घर पर आ गई थी, हम लोगों द्वारा उसे बहला फुसला कर रोका गया एवं जब सब नये घर पर चले गए तब मेरे व मेरे पति द्वारा मिलकर घर के आंगन में अपने दरवाजे के पास बच्ची की बलि दे दी गई एवं शव को घर से कुछ दूर पर सुनसान जगह पर हमने मक्के के डंठल के बोझ में छिपा दिया था।

इस पुलिस टीम ने हत्यारों की गिरफ्तारी की

इस मर्डर का खुलासा करने में यह पुलिस टीम कामयाब हुई है। टीम में प्र0नि0 सन्तोष कुमार सिंह थाना बनकटा,प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना ए0एच0टी0यू0 ,थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान थाना भटनी,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र थाना गौरीबाजार ,थानाध्यक्ष महेन्द्र चतुर्वेदी थाना खामपार,थानाध्यक्ष कंचन राय थाना बरियारपुर जनपद देवरिया,उ0नि0 इन्द्रेश थाना भटनी,.हे0का0 अरविन्द यादव थाना भटनी, का0 अरविन्द यादव भटनी,म0का0 मंगेशलता थाना भटनी सम्मिलित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!