LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

देवरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के 68 दावेदार

सपा के पीडीए का जवाब पीडीएस से देने की तैयारी

 

देवरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के 68 दावेदार

समाजवादी पार्टी के पीडीए का जवाब पीडीएस से देने की तैयारी

पांडे एन डी देहाती/स्वाभिमान जागरण
देवरिया। जिले में देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है। सरकार और संगठन प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पीडीए के जवाब भी पीडीएस के माध्यम से इन्हीं जिलाध्यक्षों के चुनाव में तलाश रही है। दावेदार अधिक हैं। रार और तकरार न बढ़े इसके लिए जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से नामांकन और पर्चा वापसी एक साथ कराया गया। कुल 68 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की है। चुनाव तो नाम है, होना तो मनोनयन ही है। इसी लिए पर्चा वापसी साथ ही करा ली गई है।
देवरिया क्लब में गहमा गहमी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 68 हुआ। भाजपा प्रदेश परिषद के लिए 18 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला चुनाव अधिकारी बालेंदु मणि त्रिपाठी और जिला चुनाव पर्वेक्षक व पूर्व सांसद लल्लू सिंह की उपस्थिति में लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिलाध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश परिषद के पद के लिए भी नामांकन किया गया।
जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 68 लोगों ने नामांकन किया जिसमें भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक काली प्रसाद, आनंद प्रकाश शाही, छठेलाल निगम, अशोक कुमार पांडेय, राजकुमार शाही, अरुण कुमार सिंह, निर्मला गौतम, संतोष कुमार त्रिगुणायक, इंजीनियर रमेश तिवारी, जगदीश यादव, कुंज बिहारी सिंह हाकिम, ध्रुवदेव गिरी, पंकज मणि त्रिपाठी, आशा ओझा, दिनेश त्रिपाठी, निशिरंजन तिवारी, मारकंडेय तिवारी,
रामाशीष प्रसाद, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजन यादव, कृष्ण कुमार उपाध्याय, मारकंडेय शाही, प्रेम अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार सिंह, भारती शर्मा, अजय कुमार उपाध्याय, राजेंद्र विक्रम सिंह, अग्रसेन राव, चंद्र प्रकाश सिंह, संजय सिंह एडवोकेट, पवन कुमार मिश्रा, कृष्ण नाथ राय, अजय कुमार दुबे, अवधेश कुमार सिंह, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, शिव कुमार राजभर, नवीन कुमार शाही, संजय सिंह सैंथवार, डा. अर्चना पांडेय, राजेश सिंह सेंगर, मिनी सिंह पटेल, निशा तिवारी, विजय पटेल, विवेक कुमार सिंह, सीमा जायसवाल, रामअवतार कुशवाहा, रमेश सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, इन्द्रहास पांडेय, पुनीत कुमार सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, अजय कुमार शाही, रमेश सिंह सैंथवार, सुधीर कुमार पांडेय, प्रमोद शाही, शैलेंद्र सिंह आजाद, अनारी देवी सहित कुल 68 भाजपा नेताओं ने दावेदारी की है।
जिलाध्यक्ष कौन होगा? यह तो पार्टी के बड़े नेता, संगठन और सरकार के आपसी सूझबूझ और सामंजस्य से तय करेंगे। एक बात साफ है, वह यह कि आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के पीडीए का जवाब भी भाजपा को तलाशना है। इसके लिए भाजपा भी जातीय गोटी बैठा रही है। देवरिया के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव इस लिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि यह जिला यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद से सटे है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी पीडीए के काट के लिए पीडीएस लागू करेगी। बलिया, देवरिया और महराजगंज में जाति की गोटी बैठाएगी। कहने का आशय यह कि पी डी एस फार्मूला लागू होगा। एक पिछड़ा होगा, तो दूसरा दलित और तीसरा सवर्ण। निर्णय तो आलाकमान के हाथ में ही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!