LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पिंडी से रहस्यमय हाल में गायब हुआ किशोर

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

 

पिंडी से रहस्यमय हाल में गायब हुआ किशोर

 

  • पुलिस ने दर्ज की है गुमशुदगी

सूत्रों के अनुसार,दिल्ली में किसी के साथ है गायब किशोर

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार थाना के पिंडी से एक 13 वर्ष का किशोर रहस्यमय हाल में 11 फरवरी को गायब हो गया। आज तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजन तमाम तरह की आशंकाओं से भयभीत हैं। इस प्रकरण में
सविता देवी पत्नी रामज्ञान पासवान निवासी ग्राम पिण्डी जो गायब किशोर की मां है, उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने लिखा है कि मेरे द्वारा पढ़ने लिखने को लेकर अपने लड़के को डांटा था जिससे नाराज होकर घर से निकल गया और देर शाम तक वापस आ गया उसके बाद मेरे द्वारा समझाया बुझाया गया परन्तु फिर दिनांक 11 फरवरी को समय लगभग 2 बजे मेरा लड़का लक्की सायकिल लेकर घर से निकल गया अभी तक घर वापस नहीं आया है इससे पहले भी घर से निकला था जिसे नवलपुर से वापस लाए थे।
ग्रामीणों के अनुसार लक्की पासवान पुत्र रामज्ञान पासवान पिंडी लार में अपने घर से 11 फरवरी दिन मंगलवार की रात से साईकिल के साथ गायब होने के अगले दिन बुधवार को लक्की अपने घर के दक्षिण मियां टोला मे देखा गया। परिवार में उसकी मां ,तीन बड़ी बहनें ,एक छोटा भाई और पिता हैं। पिता दक्षिण भारत में राजमिस्त्री का काम करतें हैं। बच्चे के गायब होने की घटना सुनकर काम छोड़कर गांव के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। लड़का आर्थिक तंगी के कारण धनार्जन के लिए सब्जी के दुकान पर सहयोगी के रूप में काम भी करता था,स्वभाव से शांत शालीन लक्की पढ़ने लिखने में भी मन लगाता था,घर से अपने खर्चे के लिए कभी कुछ मांगता नहीं था।एक स्थानीय प्राईवेट विद्यालय ने फीस में विलंब होने पर लक्की को स्कूल से निकाल दिया था। सरस्वती पूजा के आयोजन से अपने छोटे भाई के साथ घर विलंब से आने पर मां द्वारा डांटा जाना उसके घर से जाने का असली कारण नहीं लगता। ऐसा लगता है कि लक्की किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में था जिसने उसे धन कमाने का सब्जबाग दिखाकर बहकाया और इस संबंध में घर कुछ न बताने की ताकीद की,जिससे उसकी योजना में खलल न पड़े।
लार के इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेई ने कहा कि लड़का आदती है। इसके पहले भी घर से भाग चुका है। इस मामले में लड़के की मां सविता देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में गायब लड़के की मां सविता देवी ने कहा कि दिल्ली से एक व्यक्ति का फोन आया था। उन्होंने वीडियो कॉलिंग कर हमारे बेटे को दिखाया और बोला कि आधार कार्ड लेकर आइए और अपने बच्चे को ले जाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!