तिलक में शामिल होने आए युवक पर चाकू से हमला
सतोतर के युवक को मनबढ़ों ने मटियरा में मारा चाकू

तिलक में शामिल होने आए युवक पर चाकू से हमला
क्षेत्र में बढ़ता अपराध, नहीं ले रहा थमने का नाम
बेअसर साबित हो रहा पुलिस का खौफ
देवरिया जिले के थाना लार के मटियरा जगदीश में बीती रात एक ऐसी घटना सामने आई जिससे लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि लार ब्लॉक के ही सतोतर निवासी विशाल पुत्र दिनेश कुशवाहा मटियरा जगदीश में एक तिलक में शामिल होने पहुंचा था। जब वह तिलक समारोह से वापस जा रहा था तो कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए लगभग आधा दर्जन युवक विशाल पर टूट पड़े। तथा चाकू से हमला कर दिए। चाकू विशाल के पेट और सिर में लगी। अपने ऊपर हमला होता देख विशाल ने शोर मचाना शुरू किया शोर सुनकर लोग दौड़ पड़े। जबतक लोग वहां पहुंचे हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से विशाल को सी एच सी लार पहुंचाया गया। जहां विशाल के पेट में चार व सिर में दो टांके लगाए गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी लार उमेश वाजपेयी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। व विश्वास दिलाया कि इस घटना को जो अंजाम दिया है हर हाल में बक्सा नहीं जाएगा।
——
युवकों में पुलिस का भय नहीं, किसी प्वाइंट पर मनबढ़ों से क्यों नहीं करती आमना सामना
धमक बनान। जलवा दिखाना। ऐसे कार्य करना की लोग डरें। उम्र बालिग नहीं, सो कानून से बच जाना। एक दो नहीं दर्जन भर किशोर गैंग सक्रिय हैं जो सोशल मीडिया पर फालोवर बढ़ाने के चक्कर में अपराध की दुनियां में कदम बढ़ा रहे हैं। गिरोह को संचालित करने वाले कुछ मनबढ़ युवक तेजी से किशोरों को अपने गैंग से जोड़ रहे हैं। किशोरों को लगता है कि अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से इलाके में उनकी अलग पहचान बनेगी और फालोवर बढ़ेगे। इन दिनों युवाओं के गैंग 302, 307, एके 47, काका 999, दबंग, नवाब जैसे नामों का प्रयोग कर रहे हैं। किशोरों के अपराध की तरफ बढ़ते कदम को देख अभिभावक भी चितित हैं। लार क्षेत्र के कुछ मनबढ़ युवक किशोरों को बाहुबली बनने का सब्जबाग दिखा गिरोह तैयार कर रहे हैं। शिक्षा ग्रहण करने की आयु में सोशल मीडिया पर गोलबंद होकर भीड़ की फोटो व रील बना अपलोड कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि ऐसा करने से इलाके में हमारी शाख बढ़ेगी और फालोवर बढ़ेंगे। इसके चक्कर में क्षेत्र के किशोर अपराध की दुनियां की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। एक गैंग के युवकों ने कुछ दिन पूर्व पूर्व ए एक किशोर को बाइक पर बैठा पिटाई की, वीडियो वायरल कर इलाके में सनसनी फैला दिए। जांच में पता चला कि वारदात में शामिल पंद्रह से अधिक किशोर शामिल थे।



