LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लेख

…की घुंघरू नहा लिए, आस्था के संगम में डुबकी लगा लिए

 

“महाभारत की उर्वशी” ने हाथों में घुंघरू लेकर सांसद पति के साथ कुंभ का स्नान किया

देवरिया के सांसद माननीय शशांक मणि त्रिपाठी की पत्नी हैं कथक नृत्यांगना गौरी शर्मा त्रिपाठी

पांडे एन डी देहाती/ स्वाभिमान जागरण 
कुंभ स्नान की प्रमुख खबरों में एक खबर यह भी है। खबर देवरिया के सांसद माननीय शशांक मणि और उनकी पत्नी गौरी शर्मा त्रिपाठी के अमृत स्नान से जुड़ी है। एक कलाकार अपने कला के प्रति किस प्रकार का भाव रखता है, चित्र में आप देख सकते हैं। देवरिया के सांसद की पत्नी लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना हैं। वे शिक्षिका भी हैं। वे महाभारत में उर्वशी का रोल कर चुकीं हैं। नालंदा अकादमी ने गौरी जी को ‘कनक नर्तन पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार उन्हें कथक के प्रति 25 वर्षों से अधिक के समर्पण और शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया था।
गौरी शर्मा त्रिपाठी जी ने अभिनय के दौरान जिन घुंघरुओं को अपने पांव में बांधती हैं, आज उन घुंघरुओं को अपने हाथ में लिया। स्वयं डुबकी लगाई। घुंघरुओं को भी अमृत स्नान कराया। आस्था के संगम में भाव और साधना हिलोरे ले रहे थे। जिन लोगों ने यह दृश्य करीब से देखा , मंत्रमुग्ध हो गए थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!