LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रदेश में ऑटो चालकों के वेरिफिकेशन का काम शुरू, बड़े पैमाने पर पकड़े गए ई रिक्शा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद सड़कों पर वाहनों के जांच पड़ताल तेज

लखनऊ महिला हत्याकांड के बाद सरकार का आदेश:

 

यूपी के सभी ऑटो ड्राइवर का वेरिफिकेशन होगा

, सीएम ने पुलिस कमिश्नर को फटकारा था, उसके बाद टाइट हुआ प्रशासन

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। लखनऊ में महिला की रेप के बाद हत्या को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। जिन ड्राइवर पर मुकदमे दर्ज हैं या अपराधी प्रवृत्ति के हैं, उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा, लखनऊ में आलमबाग में बस स्टैंड से महिला को अगवा कर हत्या किए जाने की घटना रोकी जा सकती थी। लेकिन पुलिस अलर्ट नहीं थी। न ही पहले की तरह ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों पर नजर रखी गई।सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े 75 जिलों के SP-DM को चेतावनी दी है। कहा, लखनऊ जैसी घटना दोबारा किसी भी सूरत में किसी भी जिले में नहीं होनी चाहिए।

देवरिया में सभी थानों में बड़ी संख्या में ई रिक्शा पकड़े गए हैं। उनके वेरिफिकेशन का काम शुरू हो गया है। शासन/प्रशासन के निर्देश के बाद एसपी देवरिया विक्रांत वीर के निर्देश पर आज वृहद वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाने ई रिक्शा से पट गए हैं। पकड़े गए ज्यादातर वाहनों के रजिस्ट्रेशन तक नहीं हैं। पुलिस उन्हें सीज कर रही है। खुखुन्दू थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह के अनुसार अब तक 11 ई रिक्शा पकड़े गए हैं, अभियान जारी है। भाटपार के इंस्पेक्टर नंदा प्रसाद ने कहा कि 21 ई रिक्शा पकड़े गए हैं, सीज करने की कार्रवाई जारी है। लार में सर्वाधिक तीन दर्जन ई रिक्शा पकड़ कर थाने आए हैं। खबर भेजे जाने तक प्रभारी निरीक्षक लार उमेश कुमार वाजपेई चालकों के वेरिफिकेशन में लगे थे । देवरिया जिले में पुलिस द्वारा उक्त चेकिंग अभियान के दौरान जनपद में कुल 87 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 2,613 व्यक्तियों व 1949 वाहनों की चेकिंग की गयी और नियमों का पालन न करने वाले 504 वाहनों से लगभग 6 लाख का ई-चालान करते हुए 385 ई-रिक्शा वाहनों को एमवी एक्ट में सीज किया गया ।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!