LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

मेहरौना बार्डर पार करते ही गुठनी पुलिस ने पकड़ी एक ट्रक से विदेशी शराब

बिहार पुलिस को मिली कामयाबी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। वर्ष 2019 के बाद लगभग छह वर्ष बाद गुठनी पुलिस को शराब पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल इसके पूर्व यूपी के मेहरौना बार्डर पर ही शराब पकड़ ली जाती रही है। इधर कुछ दिनों से मेहरौना में सिपाहियों की कमी के चलते ठीक से चेकिंग नहीं हो पा रही है और शराब तस्कर अपने मकसद में कामयाब होते जा रहे हैं।
गुठनी पुलिस को लंबे समय के बाद काफी मात्रा में शराब बरामद करने की सफलता मिली है। इस बार भी बारह चकवा ट्रक से काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब ले जाया जा रहा था। यह तस्करी सोमवार की रात को हो रही थी, जब मेहरौना पुल पार करते ही बिहार पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। एसडीपीओ चंदन कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि सोमवार रात्रि करीब 10 बजे सूचना मिली कि मेहरौना-श्रीकरपुर बार्डर के रास्ते ट्रक से काफी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सिवान के निर्देश पर एसडीपीओ सदर 2 के नेतृत्व में टीम बनाकर घेरावंदी की गयी। ट्रक को गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के समीप पकड़ते हुये उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक की तलासी ली गयी तो  245 कार्टन ऑफिसर्स चॉइस अंग्रेजी शराब छुपाया गया था। शराब बरामद होते ही ट्रक को थाने लाकर पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवरिया जिले के बनकटा थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सतेंद्र यादव के रूप में हुई है। उसने अपने स्वीकारोक्ति व्यान में बताया कि हमलोग एक गिरोह बनाकर अवैध शराब का धंधा करते है तथा उक्त शराब को मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। जप्त ट्रक का नम्बर यूपी 67 टी 0333 है। पुलिस कप्तान के निर्देशन में गठित विशेष टीम में एसडीपीओ के अलावा थानाध्यक्ष गुठनी विकास कुमार सिंह, एएसआई रंजीत कुमार, पंकज कुमार, पीटीसी छोटेलाल सिंह तथा जिला आसूचक इकाई व थाना सशत्र बल शामिल रहे।

लोगों का कहना है कि यदि देवरिया पुलिस ठीक से जांच कराए और बिहार में पकड़े गए बनकटा थाना निवासी सतेंद्र यादव से पता करे तो कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब होंगे। उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच हो तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!