उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

घर में घुसकर पड़ोसी ने महिलाओं से की बर्बरता व मारपीट, वीडियो इंटरनेट पर वायरल।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

 

कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा-परसौनी गांव का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा। जहां गांव के ही सेराज और मेराज ने मकान पर कब्जा करने के नियत से घर की चारदीवारी लांघकर जबरन घर मे प्रवेश किया और घर के अंदर जमकर तांडव मचाया। इस दौरान घर की मर्यादा और कानून दोनों को तार-तार करते हुए महिलाओं के साथ बर्बरता और उनके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में आरोपी खुलेआम कानून को ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है।जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला शाहिना खातून ने बताया कि उसका पट्टीदार उसके मकान पर कब्जा करना चाह रहा है। गुरुवार शाम को उसने जबरन घर मे घुस कर उससे व उसके बच्चियों से मारपीट की और मकान खाली करने के लिए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता शाहिना खातून की तहरीर पर मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।महिला का उसके पट्टीदार से जमीनी विवाद है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!