LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

ठंड, तकलीफ़ और उम्मीद: राजेश सिंह दयाल द्वारा 1650 मरीजों को मिला इलाज, 100 से अधिक को नई रोशनी

रविशंकर तिवारी /स्वाभिमान जागरण मईल/देवरिया।

राजेश सिंह दयाल फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया, जहाँ 1650 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जाँच एवं दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है।

इस शिविर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में 100 से अधिक मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार एवं आगे की चिकित्सा प्रक्रिया हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे नेत्र रोग से पीड़ित अनेक जरूरतमंदों को नई दृष्टि और आशा मिली।

मरीजों की सुविधा हेतु राजेश सिंह दयाल फ़ाउंडेशन द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई, जिससे दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को लाने एवं वापस पहुँचाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शिविर के दौरान मरीजों एवं ग्रामीणों के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का विशेष प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर  राजेश सिंह दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रनिर्माण से जुड़े प्रेरणादायक विचारों एवं जनकल्याणकारी सोच को उन ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाना आवश्यक है, जहाँ आमतौर पर ऐसे कार्यक्रम देखने-सुनने की सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होतीं।

गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित मरीजों को श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय—जो कि माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी की महत्वपूर्ण पहल है—के लिए रेफर किया गया, ताकि उन्हें उच्चस्तरीय एवं निरंतर उपचार मिल सके।

श्री गोरक्षनाथ मेडिकल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा शिविर में न्यूरोलॉजी, बाल रोग, स्त्री रोग, फेफड़ा रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन, ईएनटी, डेंटल एवं अन्य विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।
ऑन-द-स्पॉट जाँच केंद्र एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण शिविर की प्रमुख विशेषताएँ रहीं।

इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से तेलिया कला, बरहज एवं देवरिया सहित आसपास के क्षेत्रों के गरीब एवं वंचित वर्ग को राजेश सिंह दयाल फ़ाउंडेशन एवं श्री गोरक्षनाथ मेडिकल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।प्रेस को संबोधित करते हुए “यूपी के मेडिसिन मैन” के नाम से प्रसिद्ध राजेश सिंह दयाल ने भविष्य में भी ऐसे अनेक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

***********************************

Ad👇Ad👇Ad

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!