LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

बलुआ गौरी में चल रहा श्रीमद भागवत कथा यज्ञ

 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

बलुआ गौरी में चल रहा श्रीमद भागवत कथा यज्ञ

गिरिजेश सिंह व उनकी धर्मपत्नी रीना देवी हैं मुख्य यजमान

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। शुक्रवार की रात जिले के लार विकास खंड के बलुआ गौरी में रणधीर सिंह चुन्नू बाबू के यहां चल रहे श्रीमद भागवत कथा यज्ञ में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा आचार्य अरविंद कृष्ण द्वारा सुनाई गई। कथा में श्रीकृष्ण जन्म के बाद नंदोत्सव हुआ। सभी श्रद्धालु झूम उठे। आज की कथा में गज उद्धार की कथा भी व्यासपीठ से आचार्य जी ने सुनाई। श्रीकृष जन्म कथा का वर्णन करते हुए पंडित अरविंद कृष्ण ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर आज मंच को नंद बाबा के घर के उत्सव का माहौल बनाया गया था। श्रद्धालु नंद के आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल जैसे भजनों के साथ झूमते रहे।श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कर नंदोत्सव मनाया। इस अवसर पर वसुदेव द्वारा यमुना पार की आकर्षक झांकी और विविध प्रकार के सोहर आदि का श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया।
कथा के दौरान प्रमुख रूप से राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रभारी निरीक्षक लार उमेश कुमार वाजपेई, विजय सिंह, यशवीर सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, अजीत कुमार सिंह, रणधीर सिंह चुन्नू बाबू, रणविजय सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!