सात लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
आपराधिक मामलों का तैयार हो रहा लेखा जोखा, अब कई की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस अपराध पर अंकुश और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से आपराधिक प्रवृति के लोगों का लेखा जोखा तैयार कर रही है। कई थानों की पुलिस ने अपराधियों के हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई शुरू की है। कई पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है।
मंगलवार को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने सात लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई की जद में वे लोग भी आए हैं जिनपर मात्र दो केस दर्ज हैं। मतलब साफ हो चुका है कि अब यह दलील काम नहीं आएगी कि जब कोई व्यक्ति यह कहे कि हम पर तो केवल दो ही मामले दर्ज हैं। आज की गई पुलिस कार्रवाई में थाना बघौचघाट द्वारा 4 अभियुक्तों क्रमशः जहरुद्दीन खान पुत्र हारुन खान निवासी बसडिला थाना बघौचघाट जनपद देवरिया, सलमान खान पुत्र हारून खान निवासी बसडिला थाना बघौचघाट जनपद देवरिया, .वसीम खान पुत्र हारून खान निवासी बसडिला थाना बघौचघाट जनपद देवरिया तथा एकलाख पुत्र साजिद निवासी शेखसेमरी थाना बघौचघाट जनपद देवरिया के विरुद्ध अन्तर्गत धारा ¾ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है । उधर थाना तरकुलवा द्वारा 3 अभियुक्तों क्रमशः खुशबूद्दीन उर्फ सर्फराज पुत्र रियासत निवासी पकड़ी बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, समीर अंसारी पुत्र हासन अंसारी निवासी पकड़ी बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया व शालू उर्फ इरशाद पुत्र रियासत निवासी पकड़ी बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया के विरुद्ध अन्तर्गत धारा ¾ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है ।



