LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़
देवरिया के पिंडी में पुलिस चौकी का भूमि चिन्हीकरण
लार के प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेई और राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव रहे मौजूद

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। अपराध पर अंकुश तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से देवरिया जिले के पिंडी में शनिवार को पुलिस चौकी के लिए भूमि का चिन्हीकरण किया गया। यह भूमि गाटा संख्या 505 रकबा 0.036 हे0 की आज पैमाईश करके निशानदेही कर दी गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक लार उमेश वाजपेई, राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, लेखपाल अभिनव मिश्र, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील शाह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यहां बता दें पिंडी, लार थाना का सबसे सुदूर क्षेत्र में स्थित है। यहां पुलिस चौकी बन जाने से कौसड़, सरैया, पिंडी, खरवानिया, डुमरी, धमौली, खरदहा, अजना , बिरनी, मझवलिया नंबर तीन , तकिया, धरहरा, सहिया गढ़ सुदूर क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी। कोई भी सूचना पहुंचने के बाद पुलिस त्वरित गतिविधि समय से कर सकती है।



