उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज में 10 नये डिजिटल बोर्ड का हुआ उद्घाटन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज में बृहस्पतिवार को शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विनीता सिंह ने फीता काटकर 10 नये अत्याधुनिक डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा परिश्रम का मार्ग चुनना चाहिए। लगन और मेहनत से आप आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। इस स्मार्ट क्लास से आपको अति आधुनिक शिक्षा प्राप्त होगी। यह विद्यालय द्वारा छात्र हित में किया गया कार्य है। क्योंकि आज का युग डिजिटल युग है। विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि विद्यालय के लिए बच्चों का विकास सर्वोपरि है। स्मार्ट बोर्ड -इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड या ई-बोर्ड छात्रों के जीवन को बेहतर बनाते हुए छात्रों के सीखने के अनुभव में सुधार करते हैं । यह शिक्षकों और छात्रों को सहयोगी रूप से सीखने, फ़ाइलें साझा करने, ऑनलाइन संसाधनों तक पहुँचने और शैक्षिक सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने का एक साधन है।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा की तकनीकी गुणवत्ता के लिए पहले से ही 10 डिजिटल बोर्ड लगाये गए हैं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!