महाराजगंज

छठ घाट पोखरे का विवाद समाप्त, शुरु हुआ सुंदरीकरण

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

स्थानीय नगर पालिका के मीराबाई नगर वार्ड पोखरा टोला मे स्थित छठ घाट के स्वामित्व को लेकर सिसवा इस्टेट और नगर पालिका परिषद के बीच छिड़ा विवाद लिखित सुलहनामे के बाद समाप्त हो गया अब सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया।

शुक्रवार को नगर के मीराबाई वार्ड मे स्थित छठ घाट वाले पोखरे का सुंदरीकरण प्रारंभ होने के दौरान सिसवा इस्टेट और नगर पालिका मे स्वामित्व को लेकर विवाद गहरा गया था। सिसवा इस्टेट मानवेन्द्र सिंह ने आराजी नं0 960 पोखरी पर अपना दावा किये। जिससे विवाद की स्थिति उतन्न हो गई दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और सुंदरीकरण कार्य रुक गया था।परन्तु शनिवार को मानवेन्द्र सिंह ने लिखित सुलहनामे मे कहा हैं कि मै स्वेच्छा पूर्वक अपने सहयोगी राजकुमार सिंह व अन्य के साथ नगर पालिका परिषद के पोखरी में पल रही मछलियों को निकाल कर रहा हूँ और पोखरे से कोई वास्ता नही रहेगा,अब पोखरे और छठ घाट के सुंदरीकरण से मुझे कोई आपत्ति नही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!