LIVE TVअपराध

बेटी के यौनशोषण के आरोपी ने सरे राह पीड़िता की मां को मारी गोली

देवरिया में कानून का भय नहीं

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के सटे देवरिया जिले में अपराधियों में कानून का भय नहीं है। रविवार को राह चलते एक महिला को इस लिए अपराधियों ने गोली मार दी क्योंकि उसने अपने बेटी के साथ हुए यौन शोषण का मामला पुलिस में दर्ज कराया था। जिले के एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी-पलिया बांध मार्ग की है, जहां 50 वर्षीय महिला जो अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में मुख्य गवाह थीं, उन्हें बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उस समय निशाना बनाया जब वे दवा लेकर रुद्रपुर से अपने घर लौट रही थीं। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर गईं। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अधिकारियों ने महिला का बयान दर्ज किया। बयान में महिला ने हमलावरों की पहचान बताई और कहा कि उन पर बार-बार बयान वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर उन्हें गोली मारी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!