टैम्पो चालक के दो बेटों ने प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर बढ़ाया क्षेत्र का मान
बड़ा बेटा असिस्टेंट कमांडेंट तो छोटे बेटा सेना में लेफ्टिनेंट

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज महाराजगंज
बृजमनगंज ब्लॉक के कोल्हुई क्षेत्र के पिपरा परसौनी के रहने वाले एक ऑटो ड्राइवर के दो लाल ने प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर नाम रोशन कर दिया। जानकारी के अनुसार ऑटो ड्राइवर विजय कुमार मिश्रा के एक बेटे निशांत मिश्रा का चयन भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ जबकि दूसरे बेटे नवनीत मिश्रा ने केंद्रीय पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट की पद पर बाजी मारी। विजय मिश्रा कई वर्षों से ऑटो चलाकर अपने परिवार की भरण पोषण करते रहे। उसी के कमाई से उन्होंने बच्चो को पढ़ाया लिखाया। उन्होंने अपने बच्चो से जीवन मे बड़ा अधिकारी बनने की ही अपेक्षा रखा और उनको प्रेरित करते रहे। दोनों बेटों ने आज पिता का सपना साकार कर उनको गौरवन्नित कर दिया। छोटे बेटे निशांत मिश्रा की प्रारंभिक पढ़ाई फरेंदा के स्कॉलर अकादमी और स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई है। स्नातक के बाद निशांत ने यूपीएससी की कंबाइंड डिफेंस एग्जाम में 398 रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए वही बड़े बेटे नवनीत मिश्रा की भी प्रारंभिक पढ़ाई स्कॉलर अकादमी व स्नातक की पढ़ाई बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से हुई। स्नातक के बाद वह यूपीएससी की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स की परीक्षा क्रैक कर 254 रैंक हासिल कर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हो गए। दोनों भाई अपने उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनो, माता-पिता, बहन व रिश्तेदारों को दिया। निशांत मिश्रा ने बताया कि उनके प्रेरणादायक भारतीय सेना के शहिद मेजर मोहित शर्मा व शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा रहे। जिनकी वीडियोस देख वह देश के सेवा में जाने के लिए आर्मी की नौकरी करना चाहते थे।



